ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के बाणगंगा इलाके में बड़ा हादसा, क्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

इंदौर ।  शहर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। इसमें कुछ लोगों की जान भी चली गई। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। बताया जाता है कि एक क्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक दुर्घटनाग्रस्‍त बस को ले जाने के दौरान क्रेन का तार टूट गया और वाहन सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों पर गिर गया। हादसे में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार कार, बस और क्रेन इंदौर से सांवेर की ओर जा रही थी तभी इंदौर की ओर से दो बाइक पर आ रहे लोग क्रेन में जा घुसे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक इंदौर के एयरोड्रम क्षेत्र के रहवासी बताए गए हैं। इनमें नाम रितेश पिता दिनेश किशोर उम्र 16 वर्ष कावेरी नगर, शरद किशोर उम्र 6 साल पता चले हैं। दो अन्‍य मृतकों के नाम राज चंंगीराम उम्र 13 वर्ष और सुनील परमार उम्र 56 वर्ष हैं। घायल महिला का नाम शारदा पति दिनेश उम्र 40 वर्ष निवासी कावेरी नगर है।

कुछ लोगों के अनुसार भदौरिया ट्रेवल्‍स की बस ने बाणगंगा थाने के समीप ब्रिज उतार पर एक क्रेन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक क्रेन के नीचे घुस गई। बताया जाता है कि बाणगंगा क्षेत्र के भगतसिंह नगर के पास क्रेन हादसा हुआ है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ब्रिज के पास क्रेन की चपेट में लोग आ गए। बताया जाता है कि दो बाइक वाले क्रेन की चपेट में आ गए। इन पर क्रेन चढ़ गई। मरने वालों में एक बच्‍चा भी बताया गया है।प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही क्रेन ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कितने लोगों की जान गई है यह अभी पता नहीं चला है।

Related Articles

Back to top button