ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

पंजाब में दो दिन में गिरा सात डिग्री पारा, पांच मई तक यलो अलर्ट जारी, आज ऑरेंज अलर्ट….

बदले मौसम की वजह से पंजाब के पारे में सोमवार को 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में पारा सात डिग्री तक गिर चुका है। आगे भी तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के कई हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं, तीन से पांच मई तक सूबे में यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार व पांच मई को पंजाब में कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को ओलावृष्टि होने की संभावना है।

सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक पारा गुरदासपुर का 32.0 डिग्री रहा। वहीं, अमृतसर का 28.4 डिग्री, लुधियाना का 27.3, पटियाला का 27.7, पठानकोट का 28.5, बठिंडा 29.0, जालंधर का 26.9, मोहाली का 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। अमृतसर में 2.8 एमएम, पटियाला में 0.1 एमएम, फरीदकोट में 0.5, मोगा में 1.0, फिरोजपुर में 1.5 एमएम बारिश हुई।

ज्यादातर इलाकों में आकाश में बादल छाए रहने से पारे में कमी रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रही। मुक्तसर में सबसे कम 18.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान रहा।

 

Related Articles

Back to top button