ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए पंचायत संघ आंदोलन में होगा शामिल

राजधानी के गांवों की समस्याओं का समाधान नहीं होने और यमुना को प्रदूषण मुक्त नहीं करने के विरोध में रविवार को लाडो सराय में 96 गांवों की खाप की पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यमुना की सफाई के लिए चार जून को यमुना संसद संगठन के मानव शृंखला बनाने के कार्यक्रम में वह शिरकत करेंगे।पंचायत की अध्यक्षता लाडो सराय 96 खाप के प्रधान चौ. नरेश ने की। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के लिए उनकी खाप ने कमर कस ली है और खाप के अधीन आने वाले समस्त गांवों के निवासी यमुना की सफाई के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पंचायत में दिल्ली पंचायत संघ दिल्ली प्रदेश के प्रमुख थान सिंह यादव ने गांवों की 18 सूत्री मांगों के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ले रहा है और और ग्रामीणों पर उन्हें परेशान करने वाले नियम थोपे जा रहे हैं। इस कारण इन 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है।चौ. नरेश ने 18 सूत्री मांगों को ग्रामीणों का कवच करार दिया। उन्होंने कहा कि गांवों को हाउस टैक्स, पार्किंग चार्ज आदि टैक्स, सीलिंग, भवन उप नियम आदि से राहत देने और ग्रामीणों को मालिकाना देने की आवश्यकता है। पंचायत में बिहारी वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय के अलावा जेकेबीएम के अध्यक्ष राजेश सेजवाल, साईं जन विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष बीबी मिश्रा भी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button