ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में झमाझम बारिश से ठंडा हुआ मौसम, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रविवार को बारिश से तापमान गिर गया। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की। आईएमडी ने ट्वीट किया, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, मध्य, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

वहीं, गुरुग्राम में 10.5 एमएम, फरीदाबाद में सुबह साढ़े आठ बजे तक 3 एमएम और नोएडा में शाम तक 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आठ साल बाद अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम
दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो इस मौसम में औसत से 10 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, 2015 के बाद से अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम रहा। 4 अप्रैल, 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button