ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर भाजपा का धरना आज से

नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली सरकार की घेराबंदी करने की नीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा करेंगे। सोमवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन धरने पर बैठेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रष्ट है, जो केवल अपने नेताओं की स्वार्थ सिद्धि व वोट बैंक की नीति पर काम करती है। शिक्षा क्रांति की बात की तो वहां स्कूल रूम घोटाला किया, सार्वजनिक परिवहन की बात कही तो मेट्रो के चौथे फेज को लंबित किया एवं बस खरीद घोटाला किया, स्वास्थ्य की बात की तो कोविड काल तक में घोटाले किए। मोहल्ला क्लीनिक जैसा छलावा दिया।

इसी तरह फ्री बिजली-पानी की बात की तो सब्सिडी घोटाला किया एवं दिल्ली जल बोर्ड को दिवालिया किया और इन सबसे ऊपर शराब घोटाला एवं हवाला घोटाले तो ऐसे किए कि आज दो प्रमुख मंत्री जेल में हैं। इतने घोटाले करके भी मुख्यमंत्री का मन नहीं भरा और उन्होंने अपने राज महल रूपी बंगले को लेकर भी घोटाला कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button