ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पुलिस मुठभेड़ में दिल्ली का सुपारी किलर बदमाश मेरठ में गिरफ्तार एक अन्य साथी भागने में कामयाब

दिल्ली के आदर्श नगर में युवक सोनू दूबे को गोली मारकर भाग रहे बदमाश रंजीत झा उर्फ गांजा को मेरठ अपराध नियंत्रण पुलिस और दिल्ली की स्पेशल सेल ने रविवार देर रात सुबेपुर गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दिल्ली के मुकंदपुर पार्ट वन निवासी रंजीत झा सुपारी लेकर हत्या करने वाला बदमाश है। वह मनोज की हत्या के मामले में वांछित था। उस पर अन्य कई केस भी दर्ज हैं। रंजीत का एक साथी बाबू फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से 9 एमएम की पिस्टल और बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर इस बदमाश ने आदर्श नगर निवासी साेनू दुबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसके बाद वह बाइक लेकर गाजियाबाद की ओर फरार हो गया। उसकी लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर शिवकुमार और एसआई अनिल ढाका टीम के साथ पीछा कर रहे थे। उन्होंने कंकरखेड़ा थाने के सुबेपुर गाव के पास आकर आरोपी की घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक रंजीत थाना बुराड़ी के एक हत्याकांड में भी वांछित था। इसमें मनोज की हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी मुकेश उर्फ बोना को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो शूटर फरार हो गए थे। जांच में पता चला था कि वर्ष 2020 में मुकेश के दो साथियों अनुज और आनंद की हत्या राजा ने पांच शूटरों से कराई थी। इस पर मुकेश बोना ने राजा को मारने के लिए रंजीत और गौरव से संपर्क किया था।

 

Related Articles

Back to top button