ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी में ‘घुंघरू’ पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने जमकर लगाए ठुमके

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक और ऐसी चीज है, जो अभिनेता को आए दिन चर्चाओं में ले आती है। वह कुछ और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का डांस है। अभिनेता अक्सर अपने शानदार डांस मूव्स से इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बार फिर अभिनेता ने साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन डांसर हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

जब डांस करने की बात आती है तो ऋतिक रोशन कभी भी गलती नहीं करते हैं। जहां अक्सर ऋतिक फिल्मों में, अवॉर्ड फंक्शनंस में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं, वहीं हाल ही में अभिनेता को एक शादी में जमकर ठुमके लगाते देखा गया। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन वीडियो में दुल्हा और दुल्हन और उनके कुछ रिश्तेदारों के साथ ‘बैंग बैंग’ और ‘घुंघरू’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक को सूट पहने देखा जा सकता है, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।

ऋतिक रोशन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें, इंटरनेशनल डांस डे पर ऋतिक रोशन ने डांस और जीवन के बारे में खुलकर बात करने के लिए आठ डांस इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में अभिनेता ने अपनी डांस स्टाइल और उससे जुड़ी काफी चीजों के बारे में खुलासा किया था।

 

Related Articles

Back to top button