ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

रतलाम | मध्यप्रदेश के साथ ही रतलाम में भी मौसम की चाल पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। गर्मी के दिनों में कहीं तेज बारिश है, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज को कोई भी समझ नहीं पा रहा। दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों तक और मौसम की यह चाल बनी रह सकती है।मौसम का मिजाज एकदम से बदलने से दिन और रात के तापमान में लगभग दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पूर्व दिन का तापमान 40 डिग्री था जो कि गिरकर 38.2 डिग्री पर पहुंच गया है, वहीं रात का तापमान भी 24 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री पर आ गया है। मौसम के बदलते रंग के चलते हर कोई परेशान है।

बदले मौसम के चलते बीती शाम शहर के आसपास ग्रामीण अंचलों में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश का मौसम होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में लगातार गिरावट का दौर भी बना हुआ है। गर्मी के दिनों में बारिश के चलते लोगों को यह पता नहीं चला कि यह मानसून के दिन है या गर्मी के दिन।अप्रैल माह के शुरुआती दौर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब तक पहुंचने लगा था कि अचानक से मौसम ने करवट ली और फिर बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते गर्मी फिलहाल दम तोड़ चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button