मुख्य समाचार
चंबल नदी में डूबने से युवक की मौत साथियों के साथ नहाने गया था।
मुरैना के भगेश्वरी मंदिर के समीप चंबल नदी में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहा रहा था। वह नहाकर बाहर निकल ही रहा था कि उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। उसके दो साथियों ने उसका हाथ पकड़ा लेकिन तब तक वह फिसल गया और नदी में डूब गया। घटना गुरुवार की है। युवक का शव शुक्रवार को मिला। अमन पुत्र राजीव उपाध्याय, निवासी कच्छेपुरा गांव, दिमनी का निवासी था। वह अंबाह अपनी बाइक की सर्विस कराने आया था। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसे फोन करके भगेश्वरी मंदिर, जो कि रानपुर से ऐसाह रोड पर चंबल नदी के किनारे स्थित है, बुला लिया। वह बाइक से वहां पहुंचा, पीछे उसका छोटा मामा भी साथ था। जब वे दोनों भगेश्वरी मंदिर पहुंचे तो वहां से उन्होंने चंबल नदी में नहाने का प्लान बनाया। इसके बाद वे लोग भगेश्वरी मंदिर से नीचे सीढ़ियां उतरकर चंबल नदी पर पहुंच गए। वहां वे नदी के भीतरी भाग में मौजूद टापूनुमा जगह पर पहुंचे और कपड़े उतारकर नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान वह जब बाहर की तरफ आ रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया तो वह जोर से चीखा, उसके दो साथियों ने उसका हाथ पकड़ लिया लेकिन जब तक वे उसे बाहर निकाल पाते उसका हाथ फिसल गया और वह नदी में डूब गया। उसके बाद उसको दोस्तों ने उसके घरवालों को फोन लगाया तो घरवाले पहुंचे और बाद में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम ने लाश को खोजा तो पूरे 24 घंटे बाद लाश मिली है। अपन अपने पिता के इकलौता पुत्र था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह ग्रेजुएशन कर रहा था। उसका सपना आर्मी में जाने का था लेकिन उसकी यह ख्वाइश अधूरी की अधूरी ही रह गई। जोर-जोर से रोने लगे संगी साथी जैसे ही अमन चंबल नदी में डूबा उसके सभी साथी जोर-जोर से रोने लगे। उसका मामा बंटी शर्मा दहाड़े मारकर रोने लगा। वह भिण्ड जिले के गोहद के पास धनेटा गांव का रहने वाला है तथा अपने भांजे के साथ चला गया था। उन्होंने तुरंत अमन के पिता राजीव उपाध्याय को फोन लगाया तो वे भी परिवार के अन्य लोगों के साथ वाहनों से जल्द से जल्द वहां पहुंचे। राजीव उपाध्याय पेशे से किसान हैं तथा खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 25 फुट की गहराई में डूबा अमन अमन के बुआ के बेटे अवधेश शर्मा ने बताया कि जिस जगह अमन डूबा है वहां गहराई अधिक थी। लगभग 20 से 25 फुट की गहराई थी। वह नहा चुका था तथा बाहर निकलने को था उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया।
