ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

खूबसूरती को लेकर अनुष्का शर्मा ने पूछा था ऐश्वर्या राय से ऐसा सवाल

पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनके फैंस हर जगह मौजूद हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

इन दिनों ऐश्वर्या राय फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2′ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वक्त पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। वहीं, फिल्म रिलीज के पहले  ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या की ब्यूटी को लेकर अनुष्का शर्मा ने ऐसा सवाल किया की एक्ट्रेस भी कुछ पल के लिए सोच में पड़ गईं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है?

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा,  ऐश्वर्या से पूछती हैं, ‘आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। क्या आप मानती हैं कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं और अगर नहीं तो आपके मुताबिक कौन है? आप अपनी मां का नाम नहीं ले सकती हैं या और न ही अपने किसी परिवार में किसी का।’

ऐश्वर्या ने दिया दिल जीतने वाला जवाब  

अनुष्का शर्मा के इस सवाल पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद ही समझदारी के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आपने इस सवाल पर मेरी मां का नाम पहले ही हटवा दिया। ऐसे सवाल के लिए आप मुझसे मेरी मां को नहीं हटा सकती हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरती सिर्फ देखने वालों की आंखों में होती है। मैं एक चेहरे और आंखों में उस खूबसूरती को देखती हूं। मैं अपनी बेटी के प्यार में हूं, तो मेरे लिए इस वक्त वो नाम आराध्या है।’ उनके इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया। ये वीडियो एक बार फिर से खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button