ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

रोड रेज में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य जिले के रणजीत नगर इलाके में शनिवार देर रात रोडरेज में डिलीवरी ब्वाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वाय की एक कैब में सवार लोगों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपितों ने पहले स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वाय को धक्का दिया और फिर लात घूंसों से पिटाई कर फरार हो गए।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए कैब का नंबर लेकर हमला करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त 39 वर्षीय पंकज ठाकुर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी एक बेटा और बेटी के साथ फरीदपुरी पटेल नगर में रहते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे पुलिस को मेन बाजार वाली गली, शादीपुर गांव के पास एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल जाने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। उसके पास से मिले कागजात के जरिए पंकज ठाकुर के रूप में पहचान हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज में पुलिस ने देखा कि पंकज को कैब सवार दो लोग पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान वह अचेत होकर गिर गया।

पुलिस ने कैब का नंबर से आरोपितों की पहचान शुरू की। कैब सवारों की पहचान शादीपुर के मनीष कुमार और लालचंद के रूप में हुई। दोनों अपने घर से गायब थे। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दी और रविवार दोपहर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह रात में कैब से गली में गुजर रहे थे। पंकज अपनी स्कूटी लेकर गली में खड़े थे। दोनों ने उसे स्कूटी साइड कर रास्ता देने के लिए कहा। इस बात पर उनकी कहासुनी हो गई।

 

Related Articles

Back to top button