ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

24 घंटे में मिले 9 बच्चे सहित 81 कोरोना संक्रमित

नोएडा जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना की संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। जांच की संख्या के अनुपात में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़-घट रही है। हालांकि संक्रमित होने की तेज दर के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों का अनुपात भी तेज है।सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 65 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही जिले में स्थित अस्पतालों में 29 लोग उपचार करा रहे। अन्य लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे। जिले में सोमवार को जारी आंकड़े में 613 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें से 81 लोग संक्रमित मिले थे। इसमें से 9 बच्चे भी शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक जिले में अभी तक 492 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शर्मा का कहना है कि जिले में नियमित तौर पर कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही। लोग डाक्टरों के निर्देशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे।

 

Related Articles

Back to top button