ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मैं मर जाऊंगी, लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी : ममता 

कोलकाता । टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की मुबारकबाद देने के साथ लोगों को संबोधित कर कहा कि हम दंगा नहीं चाहते, हम टकराव नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं, हम देश को बांटना नहीं चाहते। मैं मर जाऊंगी, लेकिन देश का बंटवारा नहीं होने दूंगी। लेकिन कुछ लोग बीजेपी से पैसे लेकर कहते हैं कि हम मुस्लिम वोट तोड़ देने वाले हैं, लेकिन यह संभव नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता।
ममता ने कहा कि मैं धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर, यह तय करने के लिए चुनाव होगा, कि हमारे देश में सत्ता में कौन आएगा। आइए हम वादा करें कि हम विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़े। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी मिलकर अगले चुनाव में उन्हें वोट दें। अगर हम लोकतंत्र की रक्षा करने में विफल रहे, तब सब कुछ खत्म हो जाएगा। आज संविधान बदला जा रहा है, इतिहास बदला जा रहा है।
ममता ने एनआरसी के मुद्दे को लेकर कहा कि वह इस लागू करना चाहते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। ममता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि एक नेता वह होता है, जो बांटने वाले के खिलाफ जाकर सभी का ध्यान रखता है। लेकिन वह हमें बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। ममता ने कहा कि वहां बोलते हैं कि ठोक दो, ठोक दो…. अरे क्या ठोक दो? अगर हम एक हो जाएंगे, तब तुम्हारी कुर्सी गिर जाएगी।
ममता ने बिलकिस बानो मुद्दे को लेकर कहा कि इस केस में सभी को रिहा कर दिया गया है, लेकिन हम यह बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। ममता ने कहा कि मैं बंगाल में हर जगह जाती हूं। मैं कहूंगी कि आप सभी ईद का आनंद लें। खुशियां मनाएं। आप सभी को ईद मुबारक, डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोई भी असामाजिक तत्व कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। हम देश बनाएंगे, हम मिलकर विश्व बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button