ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में महिला की चाकू मारकर हत्या कर खेत में फेंका शव, हत्या का मामला दर्ज

भोपाल ।  बिलखिरिया इलाके में रविवार को एक महिला का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल मरचुरी में रखवा दिया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उससे उसकी पहचान की जा सकें। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी, उसमें पाया गया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस को देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला अज्ञात आरोपित के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। थाना प्रभारी बिलखिरिया भरत सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम कानासैया के एक खेत में रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक शव मिलने की सूचना मिली थी, पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर पर बाल नहीं थे, वह बिग लगाए थी। उसके शरीर पर चाकू के निशान है। पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल भेजा। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जहां डाक्टर की टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया। उसकी रिपोर्ट में चाकू मारकर हत्या करना पाया गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी और आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू की

आरोपित की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित की पहचान के लिए कानासैया के आसपास के सीसीटीवी ख्गालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा आसपास के गांव के लोगों से मामले मेे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि महिला अच्छे घर की लग रही है। किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। जल्द ही आरोपित को पकड़कर इस हत्या का खुलासा करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button