ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

30 को आएगा 5वीं, 8वीं परीक्षाओं का रिजल्ट

भोपाल । राज्य शिक्षा केंद्र में सभी अहम स्कूल परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। मप्र में सबसे प्रमुख बोर्ड परीक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है और इस प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है। अगले माह इनके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले 5 वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 5 वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही इनके मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है। पांचवीं और आठवीं की परीक्षा का मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू हुआ। प्राइमरी और मिडिल की इन दोनों अहम परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम हर ब्लॉक में हो रहा है, जिसमें हर जगह 125 शिक्षक कॉपियां जांचने का काम कर रहे हैं। इस बार 10वीं-12वीं की तरह ही नंबर अपलोड ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक देने की तैयारी है। किस स्कूल की कॉपी कहां गई है इसकी जानकारी शिक्षकों को भी नहीं- डीपीसी अक्षय सिंह राठौर ने बताया कि मूल्यांकन पिछले साल की तर्ज पर ही हो रहा है। कॉपियां एक-दूसरे स्कूलों में भेजी गई है। इस प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है। किस स्कूल की कॉपी कहां गई है इसकी जानकारी शिक्षकों को भी नहीं है। दस फीसदी कॉपियां मूल्यांकन के लिए अन्य जिले जाएंगी।

Related Articles

Back to top button