ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, आम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, आम, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ शहीद परिवार के सदस्यों, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा एवं धाकड़ किरार समाज के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। सुनीता नगेले ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीदों के परिजन को चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी और अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान, विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के सदस्य देवेन्द्र बुढ़िया, पतरात लोम, अरविंद सारण, विक्की विश्नोई, विकास, वैभव विश्नोई एवं पूनम पवार, शहीद परिवारों के सदस्य संगीता भार्गव, लीला भार्गव, वंश भार्गव, विकास, वर्षा भार्गव, सोनाराम, आकाश, सूरज, आर.के. जाटव, प्रेमचंद और रूबी सहित पत्रकार सरमन नगेले और तृषा नगेले उपस्थित थी।

एमपीपोस्ट के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने एमपीपोस्ट के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण किया। पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल मीडिया पर्यावरण को न केवल संरक्षित करता है बल्कि उसके विस्तार में भी योगदान देता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में न्यूज़ पोर्टल एमपी पोस्ट की 20 वर्ष पहले शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने एमपी पोस्ट के चीफ मैनेंजिंग एडिटर और स्टाफ को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button