ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मानव दवा का उपयोग कर गायों को बनाया गर्भवती

जबलपुर । वेटरनरी विश्वविद्यालय जबलपुर डॉक्टरों ने जानवरों में गर्भधारण की समस्या को दूर करने के लिए शोध शुरू किया। विशेषज्ञों ने इंसानों की दवा का उपयोग जानवरों में करने की नवीन तकनीकी विकसित की। यह प्रयोग सफल रहा।
विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने गायों के बांझपन की समस्या को दूर करते हुए,5 गायों को गर्भवती बनाने में सफलता हासिल की है।
वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहा, गाय का पेट कई हिस्सों में होता है। उसके पेट में दवा पहुंचाना आसान काम नहीं था। वैज्ञानिकों ने गाय के रूमन और रेटिकुलम पेट को बाईपास कर आबेशम और ओमेजम पेट के हिस्से तक दवा पहुंचाई गई। यह तरकीब काम कर गई।
वैज्ञानिकों के अनुसार वर्षों पूर्व नीला थोथा का प्रयोग बाँझपन दूर करने के लिए होता था। इस आधार पर ह्यूमन दवा का उपयोग पशुओं में करने का फैसला लिया गया। गाय के वजन के अनुसार मात्रा तय की गई।
इस कार्य में फार्मोकोलॉजी के एचओडी डॉ आरके शर्मा की मदद से डॉक्टर पुष्पेंद्र मरावी, डॉक्टर शामंकर समन, डॉ नितिन बजाज डॉक्टर आदित्य मिश्रा ने मिलकर काम किया। 4 माह में यह असाधारण सफलता दांतों को मिली। विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने कहा, इसके पहले इजरायल में इंजेक्शन से पशुओं के बांझपन को दूर करने पर एक शोध हुआ था। इसके बाद जबलपुर वेटरनरी विश्वविद्यालय ने इस तरीके का शोध किया है।

Related Articles

Back to top button