ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

बारिश के बाद दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिली राहत, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू की चपेट में चल रहे उत्तर भारत को तेज हवा के साथ वर्षा की हल्की बौछारों ने बृहस्पतिवार शाम राहत दी। दक्षिणी दिल्ली में महरौली सहित कई इलाकों में ओले भी पड़े। दिल्ली में इस दौरान शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच अधिकतम तापमान में भी लगभग सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अनुमान है कि शुक्रवार से मौसम खुल जाएगा और धीरे-धीरे दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में गर्मी बढ़ जाएगी।

अगले कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में भी मध्यम हवाओं के साथ बरसात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से इतर गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस सीजन का सर्वाधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच से छह बजे के आसपास मौसम का मिजाज कुछ बदल गया। बादल ही नहीं, काली घटा भी छाने लगी। देखते ही देखते तेज हवा के साथ हल्की बरसात शुरू हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक शाम साढ़े पांच से रात साढ़े आठ बजे के बीच सफदरजंग इलाके में 18.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा के साथ 0.5 मिमी जबकि पालम में 55.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा के साथ 3.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

 

Related Articles

Back to top button