ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के सिवनी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गिरा पंडाल।

सिवनी । मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते सीएम शिवराज के कार्यक्रम में हादसा हो गया. सीएम शिवराज आज गुरुवार को सिवनी और जबलपुर जिले के दौरे पर जाने वाले थे. लेकिन तेज हवाएं और बारिश के चलते जबलपुर का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया. वहीं सिवनी जिले में सीएम का कार्यक्रम शुरू जरूर हुआ, लेकिन 10 मिनट तक ही वो जनता को संबोधित कर सके. उनके भाषण के दौरान तेज हवाएं चलने लगी और बारिश होने के बाद पंडाल का कुछ हिस्सा भी गिर गया. हालांकि घटना में किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई है. दरअसल सिवनी के केवलारी में लाडली बहना सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, जहां लाडली बहना योजना का बखान किया. उन्होंने कहा कि गर्भ में ही बेटी मार दोगे तो बहू कहा से लाओगे. उसी दरमियान आंधी तूफान चलने लगी. जिससे पंडाल का कुछ हिस्सा धराशाही हो गया. आंधी तूफान की वजह से लाडली बहना परेशान हो गई. आंधी तूफान से पंडाल में लगे टेंट के पर्दे भी फट गए. तम्बू के खम्भे हवा में उछलने लगे. भाषण के दौरान ही उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से व्यवस्थाओं को बिगड़ने नहीं देने की अपील की. उन्होंने मंच से ही कलेक्टर व एसपी से कहा कि सभी बहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए. वहीं जबलपुर में भी सीएम शिवराज का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया. खराब मौसम के कारण 1 लाख लाडली बहनों के साथ संवाद नहीं हो सका. अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. धूल भरी तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई. सड़क किनारे लगे बैनर पोस्टर भी फट गए. हालांकि गर्मी और उमस से लोगों को राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button