ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ का युवक सूडान में फंसा, स्‍वजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार

संत हिरदाराम नगर ।   सूडान में हिंसा के बीच बैरागढ़ निवासी एक युवक भारत वापस नहीं आ पा रहा है। चिंतित युवक के स्वजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। युवक ने स्वजनों को फोन पर बताया कि उसके फ्लैट के सामने ही सेना का मुख्यालय है, यहां पर गोलीबारी हो रही है। कई कारतूस फ्लैट परिसर में आकर गिरे हैं। बैरागढ़ निवासी नरेंद्र केवलानी के अनुसार उनका पुत्र जयंत केवलानी कारोबार के सिलसिले में सूडान गया था। वैसे वह दुबई में कारोबार करता है। कुछ दिन के लिए सूडान गया था। 20 अप्रैल को उसे वापस भारत आना था। वापसी के दो दिन पहले ही वहां गृह युद्ध के हालात निर्मित हो गए। वहां की सेना और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच वर्चस्व का संघर्ष हो रहा है। सेना मुख्यालय पर हमले के बाद वहां कोई नागरिक घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं है।

बहन ने ट्विटर पर दर्द साझा किया

जयंत की बहन वंशिका केवलानी ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी आदि से मदद की गुहार लगाई है। वंशिका ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह एवं वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी को अपनी आपबीती बताई है। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार चिंतित है। पिता नरेंद्र केवलानी के अनुसार सुरक्षा की चिंता के साथ खाद्य सामग्री की कमी भी बड़ी चिंता है, क्योंकि जयंत एवं उसके साथ रह रहे तीन युवकों के पास दो-तीन दिन की खाद्य सामग्री ही बची है। यदि जल्द कुछ हल नहीं निकला तो हालात बिगड़ जाएंगे। जयंत सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना मुख्यालय के पास ही फ्लैट में फंसा है।

Related Articles

Back to top button