ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की काली कमाई का हिसाब किताब देखने वाला गिरफ्तार 

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का सबसे करीबी और उसकी काली कमाई का हिसाब किताब देखने वाला संतोष महादेव सावंत उर्फ अबु सावंत को केंद्रीय एजेंसियों तथा मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाईं के बाद मुंबई डिपोर्ट करके लाया गया है. सावंत के ऊपर मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ ही सीबीआई में भी केस दर्ज है. क्राइम ब्रांच का कहना है कि पहले सीबीआई सावंत की कस्टडी लेगी. जानकारी के मुताबिक सांवत सिंगापुर में रहता था, वो सिंगापुर में रहकर होटल व्यवसायिक की आड़ में छोटा राजन के लिए काम कर रहा था. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सावंत करीब 22 वर्षों से राजन गैंग से जुड़ा हुआ है. सावंत छोटा राजन के सबसे करीबी लोगों में से एक था, डीके राव के बाद गैंग में सावंत दूसरे नंबर पर था और जब साल 2000 में छोटा राजन पर हमला हुआ तो उसके बाद रवि पुजारी, हेमंत पुजारी, बंटी पांडे, संतोष और विजय शेट्टी, एजाज लकड़ा वाला जैसे उसके नजदीकियों ने भी उसका साथ छोड़ दिया था, लेकिन अंडरवर्ल्ड में पैठ जमाने में लगा सावंत डीके राव के साथ मिलकर राजन के साथ खड़ा रहा. जिसके बाद सांवत जल्द ही राजन का करीबी बन गया. डीके राव के पास गैंग से जुड़े अपराधों की एक्टिविटी को अंजाम देने का काम था, तो वहीं सावंत राजन की काली कमाई का हिसाब किताब देखने लगा. दरअसल सावंत के पिता रियल एस्टेट में थे. जिस कारण उसकी प्रॉपर्टी को लेकर अच्छी खासी समझ थी. उसने राजन कंपनी की प्रॉपर्टी डीलिंग और फायनेंस को पूरी तरह टेकओवर कर लिया था. साल 2000 में उसके प्रत्यार्पण को लेकर कागजी कार्यवाईं की शुरूवात हुई उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी था. करीब दस साल की मेहनत के बाद उसे डिपोर्ट किया गया है, उसके ऊपर मुख्य तौर पर धमकी वसूली जैसे आरोप है और मकोका के तहत भी केस दर्ज है. मुंबई सहित देश में टारगेट सेट करना, उनसे संपर्क कर धमकी और वसूली करना, प्रोटेक्शन मनी के नाम पर ये सब सावंत के ही जिम्मे था. गैंग के लोगों के लिए पकड़े जाने पर जमानत के इंतजाम करना, राजन के इनवेस्टमेंट को हैंडल करना भी सावंत के ही पास था. क्राइम ब्रांच के मुताबिक दिल्ली में लैंड करते ही सावंत को सीबीआई ने कस्टडी में ले लिया है.

Related Articles

Back to top button