ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

यमुना किनारे तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में यमुना किनारे बने तालाब में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गए। इत्तेफाक से घटना स्थल के पास थाना प्रभारी एक हत्या के केस की जांच के लिए मौजूद थे। खबर मिली तो तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

गोताखोर की मदद से तीनों किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। उन्हें पुलिस की गाड़ी में डालकर नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त हिमांशु (12) सन्नी (14) और कृष्णा (13) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि तीनों किशोर अपने परिवार के साथ शाहदरा स्थित भगवानपुर खेड़ा इलाके में रहते थे।

हिमांशु छठी कक्षा का छात्र था। इसके परिवार में पिता गोवर्धन, दो भाई सूर्या, जयकुमार व अन्य सदस्य हैं। इसके पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। वहीं, सन्नी के परिवार में मां दुर्गा देवी और एक बड़ा व छोटा भाई है। कृष्णा के परिवार में माता-पिता व अन्य लोग हैं।  तीनों लड़के अपने एक अन्य दोस्त के साथ परिजनों को बिना बताए घर से निकल गए। तीनों घूमते हुए यमुना खादर इलाके में पहुंचे थे।

चौथा किशोर न नहाने की वजह से बचा

सभी दोस्त यमुना किनारे बने तालाब के पास पहुंचे। हिमांशु, सन्नी और कृष्णा नहाने के लिए तालाब में उतर गए। चौथा दोस्त नहाने नहीं गया। पानी में उतरे तीनों लड़के गहरे पानी में चले गए। किसी को भी तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते वे डूब गए। चौथे लड़के ने शोर मचाया तो एक व्यक्ति वहां आ गया।

 

Related Articles

Back to top button