ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीहोर के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

सीहोर ।  सलकनपुर में मां बिजासन मंदिर के दर्शन करने जा रहा मैजिक वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दस से अधिक घायलों को औबेदुल्लागंज शासकीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भोपाल हमीदिया अस्‍पताल रेफर किया गया जानकारी के अनुसार भोपाल से मैजिक वाहन लेकर श्रद्धालु बिजासन सलकनपुर धाम के दर्शन करने जा रहे थे। देलाबाड़ी घाट पर मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रमोद गुर्जर, ओबैदुल्लागज थाना प्रभारी संदीप चौरसियाऔर नूर गंज थाना प्रभारी सहित प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मृतक छुट्टियां बाई पति मिश्री लाल मीना 90 वर्ष, सावित्री बाई पति छोटेलाल 55 वर्ष, फूलवती बाई पति राम नारायण 55 वर्ष रसूलिया पठार थाना गुनगा थाना भोपाल बताए जा रहे हैं ।

राहगीरों और ओबैदुल्लागंज प्रशासन की मदद से ओबेदुल्लागंज शासकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भोपाल रेफर किया गया। जानकारी अनुसार भोपाल नामदरपुर गुनगा निवासी लोग भोपाल से सलकनपुर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। वाहन में सवार 15 लोगों को गंभीर चोट लगी है। मृतक 3 महिलाओं का पीएम रेहटी थाना क्षेत्र में किया जाएगा। घायलों में आयुषी बाई पति डालचल 45 वर्ष, तिरुपति पिता राम सिंह ,रिंकी पति घनश्याम 30 वर्ष ,सुनीता पति राम सिंह 30 वर्ष, प्रीति पति नरेंद्र 30 वर्ष, राजा 26 वर्ष, लीलाबाई पति सीताराम 60 वर्ष ,प्रिंस पिता नरेंद्र 5 वर्ष ,अंगूरी बाई पति भैरव सिंह 50 वर्ष, माखन पिता राशि 7 वर्ष ,छेदी 45 वर्ष ,मलखान 26 वर्ष, लोकेश पिता संजू 7 वर्ष, भोजराज पिता जगन्नाथ 60 वर्ष ,रत्ना बाई पति भोजराज 60 वर्ष को भोपाल हमीदिया रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button