ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शहडोल। मध्यप्रदेश में ट्रेन हादसा तीन मालगाड़ी आपस में टकराईं एक की मौत पांच घायल।

शहडोल। बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां मालगाड़ी ट्रेनें आपस में भिड़ गई। जिससे मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। वहीं पांच लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर स्टेशन में एक मालगाड़ी खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे खड़ी हुई मालगाड़ी इंजन में आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान बाजू की पटरी से जा रहा एक मालगाड़ी भी चपेट में आ गई। इस तरह कुल 3 माल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस हादसे में पायलट राजेश प्रताप की मौत हो गई, वहीं पांच लोको पायलट घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। बिलासपुर कटनी रूट की ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि किस तरह से घटना हुई ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल रेल यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों को रोका गया है। जल्द आवागमन चालू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button