ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

धार जिले के झाड़मलिया गांव में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत

धार ।   धार जिले में टांडा के ग्राम झाड़मलिया में ताड़ी पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। एक ही परिवार के 12 से अधिक सदस्य एक साथ बैठकर ताड़ी पी रहे थे। अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के बाद युवक नसरू पिता अमरसिंह की मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों को बोरी अस्पताल व कुछ को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़मलिया के ऐलसिंह के यहां पर रविवार को मेहमान आए हुए थे। इसी के चलते दोपहर में सभी ने ताड़ी पीना शुरू कर दिया। ताड़ी पीने के कुछ देर बाद अचानक से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें नसरू को बोरी अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तत्काल ही सभी बोरी अस्पताल भेजा गया।

रविवार रात 10 बजे पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान कालीबाई इंदरसिंह की मौत हो गई। वहीं बोरी में एक अन्य महिला का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे बोरी से झाबुआ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13 लोग बीमार हुए हैं। जो अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने रविवार को सुबह ताड़ी पी थी और शाम को यह लोग बीमार हुए। अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि अधिक मात्रा में ताड़ी पीने से मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button