ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय में हुए पेश, मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू

दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर रविवार सुबह सीबीआई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। सुबह 11.00 बजे उनको पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री संग उनके सभी मंत्री व आप सांसद सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान भी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सीबीआई मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्तरीय सुरक्षा व्यस्था के इंतजाम करने के अलावा वहां पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पेशी के दौरान आम आदमी पार्टी हंगामा कर सकते हैं, इसको देखते हुए डीडीयू मार्ग स्थित आम मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में ही सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में गश्त करने के अलावा हालात पर ध्यान देने के लिए कहा है।

 

Related Articles

Back to top button