मुख्य समाचार
संत शिरोमणि श्री सेन महाराज जी जयंती 17 को गोपी गार्डन में मनाई जाएगी।
मुरैना। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 723 वीं जयंती 17 अप्रैल 2023 सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसकी जानकारी सेन जयंती चल समारोह समिति मुरैना के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 723 वी जयंती व सेन समाज मिलन समारोह प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी स्थान गोपी गार्डन गल्ला मंडी गेट के पास दोपहर 1:00 से 5:30 तक मुरैना पर मनाईं जाएंगी। अतः सभी समाज बंधुओं से आग्रह है कि वह संत शिरोमणि सेन जी महाराज एवं नारायणी माता की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ लें। एवं सभी समाज बंधुओं से अपील है कि कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाएं।



