ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

भरतपुर में गरजे अमित शाह, बोले- दो तिहाई बहुमत से भाजपा की बनेगी सरकार

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भरतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट का नंबर नहीं आने वाला है, क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

उन्होंने कहा कि आज यहां पर 4 जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं। एक जमाने में कांग्रेस के नेता संसद में हमारे ऊपर ‘हम दो-हमारे दो’ का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे, मगर आज वो कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है। उन्होंने कहा कि कोई अन्य पार्टी नेताओं के आधार पर चल सकती है, लेकिन हमारी पार्टी जब विजय हासिल करती है, तो वो बूथ पर खड़े हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की विजय है।

राहुल बाबा पर बरसे अमित शाह

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा ने देशभर में पैदल यात्रा की, उन्होंने अच्छा ही किया, लेकिन मुझसे एक पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों ने पूछा कि इसका नतीजा क्या होगा? कांग्रेस का गढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट में तीन चुनाव हुए और वहां पर कांग्रेस का सफाया हो गया।

”गरीब कल्याण के सूत्र को सरकार ने किया चरितार्थ”

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने जिस तरह से भाजपा के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की है, भारत को सुरक्षित बनाया है, गरीब कल्याण के सूत्र को चरितार्थ किया है। उसी का परिणाम है कि चुनाव कहीं भी हो, विजय भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई है और देश को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है।

”पायलट का नहीं आएगा नंबर”

अमित शाह ने कहा कि गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत जी सत्ता से उतरना नहीं चाहते और पायलट जी बनना चाहते हैं, लेकिन दोनों नेता खामखा झगड़ा कर रहे हैं। सरकार तो भाजपा की बनने वाली है। उन्होंने कहा कि पायलट जी आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा, आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है, मगर कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है।

”राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार”

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और मोदी जी के कामकाज के आधार पर हम चुनावों में जाने वाले हैं और मुझे भरोसा है कि राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और 2024 में राज्य की 25 की 25 सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली हैं।

 

Related Articles

Back to top button