ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कार्यालय जिला सेनानी एवं नगर सेना अधिकारी नगर सेना बलरामपुर द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

बलरामपुर : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल के अवसर पर आज नगर सेना बलरामपुर द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया । 14 से 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित इस अग्नि सुरक्षा  सप्ताह अंतर्गत अग्नि शमन दल द्वारा  जिले के नागरिकों को अग्नि से बचाव और सावधानी बरतने के सम्बंध में जागृत करने के लिए  भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिले वासियों को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए पुराना बस स्टैण्ड से संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक अग्निशमन कर्मचारियों एवं जवानों के द्वारा मौन रैली निकाली गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य में हुए शहीदों के आत्मा की शांति के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बलरामपुर के कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया।        इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अग्नि दुर्घटना से होने वाले नुकसान एवं बचाव के उपाय कर्मचारियों/जवानों को बताया साथ ही अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए जन जागरूकता को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर सभी जवानों को निर्देशित किया गया कि वे सभी स्कूल, कॉलेजों, हॉट-बाजार एवं सभी रहवासी एवं कामर्शियल क्षेत्र में जाकर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के उपायांे के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर शशी चौधरी, अनुविभागी अधिकारी (राजस्व) भरत कौशिक, अग्निशमन केन्द्र प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक, अखिलेश कुमार फायरमेन श्रवण कुमार लकड़ा, सुनील एक्का, फ्रांसिस जेवियर व मेजर संजय पटेल, शिवप्रवेश दुबे एवं नगर सेना के जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button