ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अदनान सिद्दीकी ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए एक पोस्ट में  शरमीन ओबेद-चिनॉय   को ‘दक्षिण एशियाई’ के रूप में संबोधित किया। प्रियंका ने स्टार वार्स के लिए शरमीन की तारीफ करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। अदनान ने प्रियंका के शब्दों के चयन पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया और उनकी आलोचना की।

पाकिस्तानी एक्टर ने किया प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल

अपने पोस्ट में अदनान सिद्दीकी ने लिखा- “उचित सम्मान के साथ, प्रियंका चोपड़ा, अपके ज्ञान को बढ़ाते हुए बता दूं कि शरमीन ओबेद-चिनॉय   पहली पाकिस्तानी हैं। ठीक उसी तरह जैसे दक्षिण एशियाई होने का दावा करने से पहले आपको जब भी मौका मिलता है तो आप अपनी भारतीय नागरिकता का इजहार करती हैं।’

ट्वीट कर लिखी ये बात

अदनान सिद्दीकी बॉलीवुड की फिल्म मॉम में भी श्रीदेवी के अपोजिट नजर आ चुके हैं। उनके ड्रामा मात, मेरे कातिल मेरे हमदम, मोहब्बत सुबह का सितारा है भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। उनके इस ट्वीट पर भी लोग मिक्स रिएक्शन दे रहे है। एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे देश का नाम हो रहा है। तो दूसरे ने लिखा कि ठीक है हम तो साउथ एशियन ही, हमें छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए।

शरमीन ओबेद-चिनॉय को दी थी बधाई

प्रियंका ने हाल ही में शरमीन को उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “फर्स्ट परसन ऑफ कलर और स्टार वार्स फिल्म डायरेक्ट करने वाली पहली महिला, और वह दक्षिण एशियाई है! क्या ऐतिहासिक क्षण है, शरमीन। तुम पर बहुत गर्व है, मेरी दोस्त। और तरक्की करो”

प्रियंका के अलावा, कई हस्तियों ने फिल्म के लिए शरमीन को बधाई संदेश दिए। इसमें कई पाकिस्तानी भी शामिल थे। महविश हया ने लिखा, “और यह बहुत दूर एक गैलेक्सी में शुरू होता है।” वजाहत रऊफ और अदनान मलिक जैसे अन्य लोगों ने भी इंस्टाग्राम पर निर्देशक की पोस्ट पर कमेंट किया। जबकि रऊफ ने लिखा, “बधाई”, अदनान ने कहा, “आप ने शानदार सफर तय किया, आपके लिए बहुत उत्साहित हैं हम।”

 

Related Articles

Back to top button