ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

समय से पहले सिर पर गठरी लेकर पुण्य पथ पर चली आस्था

उज्जैन ।  निर्धारित तिथि से दो दिन पहले गुरुवार से पंचकोसी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। दूसरे दिन शुक्रवार को करीब पांच हजार श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हुआ। वैशाख की तपती दोपहर में आस्थावान सिर पर सामान की गठरी रखकर पुण्य पथ पर चलते नजर आए। शनिवार को वैशाख कृष्ण दशमी पर धर्मशास्त्रीय मान्यता अनुसार पंचकोसी का शुभारंभ होगा। तय तिथि पर शाम 7 बजे शिव रथ भी यात्रा पर रवाना होगा। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने सुबह शिप्रा स्नान किया। पश्चात पटनी बाजार स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचे तथा भगवान की पूजा अर्चना के बाद बल लेकर यात्रा पर रवाना हुई। इधर गुरुवार को यात्रा शुरू कर चुके श्रद्धालु प्रथम पड़ाव पिंग्लेश्वर पर विश्राम कर रहे हैं। सुबह यात्रियों ने स्नान ध्यान के बाद भगवान श्री पिंग्लेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद पंडाव स्थल पर दाल बाटी बनाई। भोजन के बाद विश्राम किया। शाम को सूरज ढलने के बाद यात्री करोहन की ओर प्रस्थान करेंगे।

दूसरा जत्था आज पिंग्लेश्वर में विश्राम करेगा

शुक्रवार को दूसरे जत्थे में रवाना हुए पंचकोसी यात्री पिंग्लेश्वर पड़ाव पर विश्राम करेंगे। भजन कीर्तन करते हुए रात बिताएंगे तथा सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे। रास्तेभर उनका स्वागत सत्कार होगा।

समस्याएं बरकरार शौचालय का काम अधूरा

संभागायुक्त, कलेक्टर, आईजी, डीआईजी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण व निर्देशन के बाद भी पंचकोसी पड़ाव पर समस्याएं बरकरार है। पड़ाव स्थलों पर शौचालय का काम आधा अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में यात्रियों विशेषकर महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button