ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ई-केवाईसी कराकर लौट रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत

भोपाल | गुरुवार दोपहर श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की ई-केवाईसी कराकर लौट रहीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक अन्य महिला घायल हो गई। जहां हादसा हुआ है, उसके पास ही युवती का पिता पानी वाले नारियल का ठेला लगाता है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद चार चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार निशा यादव पंचमुखी हनुमानमंदिर के पास तलैया क्षेत्र में रहती है। वह लाडली बहना योजना का फार्म भरने के लिए श्यामला हिल्स क्षेत्र में ई-केवाईसी कराने गई थी। उसके साथ उसकी 20 वर्षीय बेटी पायल यादव और पड़ोस में रहने वाली महिला रूबी सोनी भी थी। तीनों दोपहर सवा दो बजे कमला पार्क के पास स्थित मजार के सामने से सड़क पार कर रही थीं। महिलाएं शीतलदास की बगिया की तरफ से कमला पार्क की तरफ जा रही थीं, वहां से फुटपाथ होकर अपने घर जाना था। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज से कमला पार्क की तरफ जा रही कार ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में युवती पायल यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली महिला घायल हो गईं।

 

Related Articles

Back to top button