ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संघ के फीडबैक के बाद सीएम ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। करीब आधे मंत्रियों को भोपाल बुलाया गया है। संघ के फीडबैक के बाद यह अहम बैठक हो रही है।
दरअसल, चुनाव में जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्रियों को सीएम शिवराज ने भोपाल बुलाया है। बैठक भाजपा दफ्तर में शाम सात बजे से शुरू होगी। इस दौरान मंत्रियों के कामकाज को लेकर चर्चा होगी। बुधवार को भी मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे। बता दें कि इसी साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसको लेकर सीएम शिवराज अभी से तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव के लिहाज से यह बैठक भी अहम माना जा रहा है।
चुनावी साल में संघ मप्र में एक्टिव
एक महीने के अंदर ही संघ प्रमुख मोहन भागवत का दूसरी बार मप्र दौरा हो रहा है। संघ प्रमुख 16 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान बुरहानपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले दिन महाजनपेठ स्थित गोविंद नाथ महाराज की समाधि स्थल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होंगे। समाधि स्थल के साथ निर्मित नए श्रीराम मंदिर का दर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button