ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाबासाहब से जुड़े पंचतीर्थ मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल, महू में बनेगी भव्‍य धर्मशाला

भोपाल ।  देश आज संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाबासाहब के अनुयायियों को एक बड़ी सौगात दी। बाबासाहब से जुड़े पंचतीर्थों जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि, मुंबई को प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ दिया गया है। इस संदर्भ में प्रदेश शासन के धर्मस्‍व विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी स्‍थित संत रविदास मंदिर को भी मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जोड़ा गया है। शुक्रवार को अपने नियमित पौधारोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम शिवराज ने बाबासाहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमने यह फैसला किया है कि पंचतीर्थ जन्मभूमि महू, शिक्षाभूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्यभूमि जहां अंतिम संस्कार हुआ मुंबई, इन पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ रहे हैं। पंचतीर्थ में से एक तीर्थ है लंदन, उसे भी इस योजना के तहत जोड़ रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व है कि महू में अगर बाबासाहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य मिला, तो हमें मिला।

सीएम शिवराज ने यह भी बताया कि डा. आंबेडकर की जन्‍मस्‍थली महू आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला निर्माण हेतु आवश्यक जमीन पर सेना की एनओसी मिल गई है। साढ़े तीन एकड़ जमीन को बाबासाहब मेमोरियल समिति को लीज पर देकर श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने समेत अन्य सभी आवश्यकताएं पूरी की जाएंगी। गौरतलब है कि एक साल पहले आज ही के दिन सीएम शिवराज ने महू में आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के मंच से इस आशय की घोषणा की थी, जिस पर अब अमल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button