ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस नारकोटिक्स स्क्वॉड ने राष्ट्रीय राजधानी में जुए के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने रैकेट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान आमिर, शिव कुमार, शिवम, गणेश, शत्रुधन, अनमोल यादव, जय प्रकाश, मोहन और तरुण के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके कब्जे से 14500 रुपये मूल्य की नकदी व अन्य सामग्री बरामद की है। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी के मुताबिक नारकोटिक्स स्क्वॉड को पुख्ता सूचना मिली थी कि पार्क जमरूदपुर नई दिल्ली के पास प्राचीन कुआं में एक व्यक्ति जुआ खेल रहा है।पुलिस ने आगे कहा कि जानकारी के आधार पर स्थानीय स्तर पर जांच की गई। टीम ने पार्क जमरूद पुर, नई दिल्ली के पास प्राचीन कुआँ में और उसके आसपास एक जाल बिछाया। खुफिया सूत्रों के इशारे पर उस स्थान पर छापा मारा गया और 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था। मामले में पुलिस ने दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

 

Related Articles

Back to top button