मुख्य समाचार
हादसा टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, सामान जलकर खाक।
भिंड के अटेर कस्बे में संचालित एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। जिसके चलते गोदाम में रखा टेंट का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना गोदाम के आस पड़ोस के दुकानदार दहशत में आ गए। उन्हें लगा कहीं उनकी दुकान भी आग की चपेट में न आ जाए। स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मां चामुंडा टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। सुबह करीब 6.30 बजे जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुंआ उठता देखा तो टेंट हाउस मालिक कमलेश उर्फ पप्पी शर्मा को सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने अपने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इधर गोदाम से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसी दुकानदार भयभीत हो गए। उन्हें लगा कि कहीं आग उनकी दुकानों तक न पहुंच जाए। स्थानीय लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। वहीं गोदाम संचालक पप्पी शर्मा का कहना है कि आगजनी की इस घटना में उन्हें तीन लाख रुपए नुकसान हुआ।


