ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ट्रैक्टर बाइक की टक्कर, नाबालिग गंभीर घायल,अवैध शराब लेकर जा रहे थे पुलिस वाहन को देख चलाई तेज मोटरसाइकिल ।

बिलासपुर में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे युवक और नाबालिग की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे शराब की बॉटल्स टूट गई और युवक के पेट में घुस गई। घटना में वे बुरी तरह से घायल हो गए। उनके परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ाया तो यह हादसा हो गया। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम जोंधरा निवासी जय कुमार पटेल पिता पिंटू पटेल (24) अपने 16 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ बाइक में अवैध शराब लेकर बेचने जा रहा था। दोनों रात करीब 8 बजे ग्राम चिल्हाटी के गायत्री मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एएन 3125 से उनकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जय कुमार व नाबालिग गिर गए, जिसके बाद पेटी में रखी शराब की शीशियां टूट गई और कांच युवक के पेट में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पीछे बैठे नाबालिग को भी चोंटे आई है। राहगीरों ने पुलिस के डायल 112 को दी सूचना जय शराब की शीशियां रखा था। इस हादसे में बॉटल्स टूटकर सड़क पर बिखर गईं। इस दौरान उन्हें बुरी तरह से घायल देखकर राहगीरों ने डायल 112 व 108 को फोन से सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां से जय की गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक। ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक। ग्रामीण बोले- पुलिस के दौड़ाने पर भागे बाइक सवार ग्रामीणों ने परिजन को बताया कि जय अपने नाबालिग दोस्त के साथ बाइक में सवार था। इस दौरान दोनों जोंधरा के शराब दुकान से अवैध शराब लेकर कोचियों के पास छोड़ने जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उनका पीछा किया। पुलिस को दौड़ाते देखकर जय डर गया और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई और ये हादसा हो गया। सुपरवाइजर व कोचिए की मिलीभगत से होती है तस्कर जोंधरा में देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान है। यहां के सुपरवाइजर और सेल्समैन से शराब तस्करों की मिलीभगत है। यही वजह है कि बड़ी मात्रा में दुकान से शराब देकर गांवों के कोचिए को घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराया जाता है। इन्हें अधिक दामों में थोक में बिक्री करते हैं। इसे कोचिया चिल्हर में गावों में बेचते हैं। जोंधरा में ऐसे 10-12 शराब तस्कर सक्रिय हैं। ग्रामीणों के आरोप को पुलिस ने बताया गलत पचपेड़ी टीआई बृजलाल भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने युवकों का पीछा नहीं किया है। यह आरोप गलत है। पुलिस के डायल 112 की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची थी। युवक अवैध शराब लेकर बाइक चला रहा था। अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर से बाइक सहित टकरा गया। दरअसल, ट्रैक्टर में सिर्फ एक ही हेड लाइट जल रही थी। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पांच लीटर शराब बेचने का है नियम शासन के निर्देश के अनुसार एक व्यक्ति को सिर्फ 5 बल्क लीटर ही शराब देने का प्रावधान है। लेकिन, जोंधरा के शराब दुकान में युवक को अधिक मात्रा में शराब दिया गया था। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर दीपक सिंह ठाकुर का कहना है कि अगर शराब दुकान से सुपरवाइजर या सेल्समैन ने अधिक मात्रा में शराब दी है तो इसकी जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button