ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

यूपी में नर्सिंग छात्र ने सहपाठी छात्रा को जड़ा थप्पड़, 2 छात्र निलंबित

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक निजी विश्वविद्यालय में एक नर्सिंग छात्र ने सहपाठी छात्रा को थप्पड़ मार दिया। दो नर्सिंग छात्रों को वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में एक नर्सिंग छात्र अपनी महिला सहपाठी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में हुई घटना के कथित वीडियो में लड़के को अपनी सीट से उठते और सहपाठी छात्रा को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। वीडियो में छात्रा अपना बचाव करती नजर आ रही है, जबकि एक अन्य छात्र ने बीच-बचाव कर युवक को उसे पीटने से रोकने की कोशिश की।
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एमपी सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय ने घटना में शामिल दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। अधिकारी ने आगे कहा कि दोनों छात्रों ने लिखित में दिया है कि वे मजाक कर रहे थे। इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर मुरादाबाद पुलिस को टैग कर मामले में जरूरी कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण पर पुलिस ने कहा कि पाकबड़ा थाना प्रभारी को घटना की जांच करने को कहा गया है। हालांकि, पाकबड़ा थाने के एसएचओ ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

Related Articles

Back to top button