ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर में मंदिर में तोड़फोड़, हत्या की धमकी:हमलावर बोले- ‘काफिरो, मंदिर कहीं और ले जाओ; हिंदूवादी संगठन और महिलाओं ने थाना घेरा।

इंदौर के चंदन नगर इलाके में वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिलाओं को धमकाया भी। बदमाशों ने कहा- काफिरो तुम्हारा मंदिर यहां से ले जाओ वरना सबकी हत्या कर देंगे। इसके विरोध में महिलाएं और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठन ने बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूचना के बाद ACP बीपीएस परिहार सहित अन्य थानों का बल पहुंचा। मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद महिलाएं और कार्यकर्ता वहां से रवाना हुए। मंगलवार सुबह चंदन नगर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। यहां पुलिस के पहरे में मंदिर निर्माण किया जा रहा है। दरअसल, चंदन नगर के बांक इलाके में करीब 50 साल पुराने शीतला माता मंदिर की मरम्मत और साज-सज्जा की तैयारी चल रही थी। इस दौरान वहां वर्ग विशेष के कुछ युवक पहुंचे ओर उन्होंने तैयारियां रोक दीं। वे महिलाओं से विवाद करने लगे। कहा कि तुम काफिर हो, यहां से तुम्हारा मंदिर ले जाओ और सिरपुर तालाब पर बनाओ। ये बात महिलाओं ने अपने पति और बच्चों को बताई। *15-20 गुंडों ने मंदिर में लोगों से मारपीट की* बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हमें वहीं के युवाओं और महिलाओं से इसकी सूचना मिली। तब हम जिला मंत्री अविनाश कौशल और अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर महिलाओं के पास पहुंचे। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। इसकी मरम्मत व साज-सज्जा की जा रही है। इसी बीच वहां 15-20 गुंडे पहुंचे और मंदिर में तोड़फोड़ कर लोगों के साथ मारपीट की। *मंदिर के पास फेंक जाते हैं जानवरों के अपशिष्ट* शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले मंदिर में मीट फेंक जाते थे और शहर की फिजा खराब करने का प्रयास करते थे। इसकी पूर्व में शिकायतें की जा चुकी हैं। आज इन लोगों ने मारपीट कर मंदिर में तोड़फोड़ की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ रासुका और जातिसूतक शब्दों से अपमानित करने वाले गुंडों पर एफआईआर करें। *चक्काजाम की चेतावनी* रात में हुई घटना के बाद चंदन नगर इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अफसरों के साथ रिजर्व बल और अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी चंदन नगर में तैनात किया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आज मंगलवार को चक्काजाम की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button