ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी में पहली बार धातु की मूर्तियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज

जयपुर | राजधानी जयपुर के वीकेआई स्थित वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी में पहली बार धातु की मूर्तियों पर सात दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम का आगाज हुआ। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इसका उद्घाटन किया। संयोजक राजकुमार पंडित ने बताया कि सिम्पोजियम में देश के प्रसिद्ध आठ आर्टिस्ट जम्मू-कश्मीर से पदमश्री राजेंद्र टिकु, वीर मनुश्री, गुजरात से हिम्मत शाह, कर्नाटक से जी.आर इराना व अरूण कुमार एचजी, ओडिशा से जगन्नाथ पंडा, बेंगलुरु से मंजूनाथ कामथ, नई दिल्ली से पूजा इराना शामिल हुए हैं।सात दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम ये आर्टिस्ट 16 अप्रैल तक मूर्तियों का डेमो तैयार करेंगे।

इसके बाद इन्हें वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी के आर्टिस्ट मेटल (धातु) में तब्दील करेंगे, जिन्हें बनाकर यहां रखा जाएगा। इसका उद्देश्य देश-विदेश में आर्ट एंड कल्चर से जुड़े स्टूडेंट्स को मोटिवेट करना है। साथ ही स्टूडेंटस को नि:शुल्क प्रशिक्षित करके उन्हें इस कला में पारंगत करना मुख्य ध्येय है। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौड़ ने राजकुमार सिम्पोजियम के प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। राजकुमार पंडित ने बताया कि सिम्पोजियम में प्रतिभागी आठों आर्टिस्ट का राज्यपाल कलराज मिश्र 11 अप्रैल को सम्मान करेंगे। इसके लिए राज्यपाल की ओर से राजभवन में सुबह 11 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button