ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के इंदौर से भोपाल और जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारियां शुरू।

मध्यप्रदेश में भोपाल से दिल्ली के लिए भारत की सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो जाने के बाद अब इंदौर से भोपाल और जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर-जबलपुर-इंदौर चलाई जाएगी। जिसका स्टॉपेज राजधानी भोपाल में भी होगा। जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण एवं अन्य तैयारियों के बारे में अपडेट लिया है। उनके साथ मैकेनिकल, कमर्शियल और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सीनियर ऑफिसर मौजूद थे। एक अनुमान है कि, अप्रैल महीने के लास्ट वीक तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रैक इंदौर पहुंच जाएंगे। रेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मई के महीने में नई दिल्ली लखनऊ और पटना गवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लोकार्पण होगा। इसी लिस्ट में इंदौर जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी लोकार्पण शामिल किया जाएगा। यानी कि मई के महीने में इंदौर से भोपाल आने जाने के लिए और भोपाल से इंदौर एवं जबलपुर आने जाने के लिए और जबलपुर से भोपाल एवं इंदौर आने जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button