ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

भोपाल । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों अपने को मजबूत करने में जुट चुकी है। इस कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में है। दरअसल, दिग्गी सोमवार से भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव वाले इलाके विदिशा सागर और दमोह का दौरा करेंगे। 5 दिनों तक इन तीन जिलों की 10 विधानसभा में धुआंधार दौरे करेंगे।

दिग्विजय सिंह 10 अप्रैल को विदिशा जिले के शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा की बैठक करेंगे। 11 अप्रैल को सागर के बीना और खुरई विधानसभा की बैठक, 12 अप्रैल को सुरखी, सागर विधानसभा की बैठक, 13 अप्रैल को नरयावली और रहली विधानसभा की बैठक, 14 अप्रैल को दमोह जिले की हटा और पथरिया विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस ये विधानसभा की सीटें लंबे समय से हार रही है। दिग्विजय सिंह का जोर संगठन को मजबूत करने पर रहेगा। लगातार हार रही सीटों को लेकर कांग्रेस ने प्लान बनाया है। 65 सीटों पर अगले दो महीने में उम्मीदवार उतारने की तैयारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button