ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज को रतलाम में लाड़ली बहनों ने बांधी 21 फीट लंबी राखी

रतलाम ।  सीएम शिवराज सिंह चौहान रतलाम जिले में हो रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करने के लिए शहर पहुंचे। महिला सम्मेलन में मंच पर पहुंचने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के साथ थिरके। इसके बाद लाड़ली बहनों ने उन्हें 21 फीट लंबी राखी बांधी। कार्यक्रम स्थल तक जाने के दौरान मार्ग में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। सीएम शिवराज आज 898.18 करोड़ रुपये लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व 476.36 करोड़ रुपये लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण किया। सीएम शिवराज ने मंच से फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है गाना गाया। सीएम चौहान ने कहा रतलाम में विकास कार्यों के लिए आपने जो कहा वो किया। मैं यहां एहसान जताने नहीं आया। मेडिकल कालेज 1965 के बाद एमपी की धरती पर कोई कालेज नहीं खुला था। हमने रतलाम में मेडिकल कालेज खोला। लाडली योजना क्यों इसके लिए आज बताऊंगा। सालों पहले बेटी का जन्म खुशी का कारण नहीं होता था। बेटी पैदा होने पर मां का चेहरा भी उतर जाता था।

सीएम ने कहा बेटी नहीं बचाओगे, तो बहूं कहां से लाओगे। बचपन से मेरे मन मे यह तकलीफ होती थी एक ही मां के पेट से बेटी भी व बेटा भी जन्म लेता है। बेटी पर अन्याय क्यो होता है। कोख में ही ही मार दिया जाता था। भाई बुरा न माने कई गांवों में देखा पति जरा से विवाद में पत्नी को लाठी मार देता था। मैंने सोचा बेटियों व महिलाओं का सम्मान कैसे बढ़ाए। कन्यादान योजना शुरू की। बेटी लखपति होगी तो उसकी शादी होने में परेशानी नहीं होगी। लाडली लक्षमी योजना चालू की, आज 44 लाख से ज्यादा बेटियां योजना का लाभ ले रही है। सीएम ने कहा अब एक हजार बेटों के साथ 900 की जगह 956 बेटियां हो रही हैं। एक हजार पर एक हजार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button