ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में बावड़ी हादसे के बाद ध्‍वस्‍त मंदिर को फिर बनाया जाएगा, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

भोपाल  ।   प्रदेश की वाणिज्‍यिक राजधानी इंदौर के पटेल नगर में स्‍थित एक मंदिर में रामनवमी के दिन हुए दर्दनाक बावड़ी हादसे के बाद प्रशासन द्वारा उस मंदिर के अवैध निर्माण को कुछ गिरा दिया गया था। इसको लेकर स्‍थानीय लोगों में आक्रोश व्‍याप्‍त है और वे फिर से मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग जल्‍द ही पूरी हो सकती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं। शुक्रवार सुबह राजधानी में अपने नियमित पौधारोपण कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंदौर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमने उस बावड़ी को भर दिया। लेकिन वो मंदिर काफ़ी पुराना था। सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे यह उचित लगता है कि पूरी तरह से सुरक्षित रखते हुए सामंजस्य व सद्भाव के साथ वहां फिर से मंदिर स्थापित कर दिया, जावे ताकि कालोनीवासी वहां वापस से पूजा-अर्चना कर सकें। सीएम शिवराज ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इस सुझाव को भी उत्तम बताया कि प्राचीन कुओं-बावड़ियो को जलस्रोतों के रूप में उपयोग किया जावे। उन्हें सुरक्षित-संरक्षित कर इनका उपयोग किया जाए।

Related Articles

Back to top button