ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर से चलने वाली 4 ट्रेनों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के लिए लगेंगे अतिरिक्त कोच

इंदौर ।  गर्मियों के दौरान आमतौर पर लोग बड़ी संख्या में यात्राएं करते हैं। ऐसे ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त संख्या बढ़ जाती है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर से चलने वाली 3 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है यह कोच पटना सप्ताह की स्पेशल दुरंतो एक्सप्रेस और लिंगमपल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे। पटना साप्ताहिक में यात्रियों को थर्ड एसी कोच की सुविधा मिल सकेगी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान इंदौर से चलने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग अभी से बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा दी है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि डॉ. आंबेडकर नगर से पटना के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया हैं। डॉ. आंबेडकर नगर-पटना-डॉ. आंबेडकर नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सेकंड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया गया था। अब इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी कोच भी जोड़ने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। अब यह ट्रेन एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, पंद्रह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।

दुरन्तो में दो अतिरिक्त कोच

गाड़ी संख्या 12227 मुम्बई सेंट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में 15 अप्रैल से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जीयेंगे। वही गाड़ी संख्या 12228 इंदौर- मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस में 16 अप्रैल से थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगेंगे ।

इनमें भी लगेंगे अतिरिक्त कोच

– इंदौर-लिंगमपल्ली- इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से 30 अप्रैल तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
– इंदौर-पुरी- इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 11 से 27 अप्रैल थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button