ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत…

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम जिंदा जल गए। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। साथ ही, दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।.

मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मखाई पुरवा गांव में झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  सूचना के बाद भी मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

मखाई पुरवा निवासी तेजराम की पत्नी शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया। उसके बाद शौच करने के लिए चली गई। वहीं, परिवार के अन्य लोग खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे। इस दौरान घर में सिर्फ तेजराम का बेटा ज्ञानेंद्र (5) और बेटी नन्हीं (3) मौजूद थे।

आग देखकर मां ने मचाया शोर

अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इससे घर के अंदर मौजूद मासूम ज्ञानेंद्र व नन्ही की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटों को देखकर शौच करने गई मासूमों की मां ने शोर मचाया।

सूचना पर भी नहीं पहुंची दमकल की टीम

इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। इस अग्निकांड को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल विभाग पर नाराजगी जताई है।

देखते ही देखते खाक हो गई थी झोपड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और दोनों बच्चे जिंदा जल गए। कुछ ही देर में झोपड़ी खाक हो गई। घटना की सूचना लोगों ने दमकल और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button