ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

आपको बीमारियों से कोसों दूर रखेंगे ये 5 हरे रंग के जूस

गर्मियां आते ही लोगों की डाइट बदलने लगती है. लोग ऐसे फूड्स खाना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें गर्मी से आराम रहे. इस मौसम में फिट रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए. गर्मी में डिहाइड्रेशन, खाना सही से न पचने जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जिससे आप इस मौसम में होने वाली परेशानियों को मात दे सकें. आज हम आपको कुछ खास हरे कलर के जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से आपको ऊर्जा मिलेगी…

गर्मियों का सुपर एनर्जी ड्रिंक माना जाता है गन्ने का जूस. यह आपको रिफ्रेश करने के साथ कई रोगों से बचाने में मदद करता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह ग्रीन जूस आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है, इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी मददगार है.

2. लौकी का जूस

लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसका जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन-सी, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. आप अपनी डेली डाइट में लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं. इसे पीने से आपको कई परेशानियों से राहत मिल सकती हैं.

3. करेले का जूस है फायदेमंद

करेले का टेस्ट जितना कड़वा होता है, यह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद माना जाता है. करेले का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है. इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मदद मिलती है.

4. एलोवेरा का जूस

एलोवेरा जूस तो औषधीय गुणों के लिए ही जाना जाता है. इसके सेवन से आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं. यह विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ स्किन के लिए भी गुणकारी माना जाता है.

5. पालक का जूस

गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ खून की कमी को भी दूर करता है.

 

Related Articles

Back to top button