ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

नकली पुलिस कर्मियों का असली से सामना, मुखबिरी करते-करते बन गए फर्जी

दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करों से उगाही करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से ज्यादातर आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी कर चुके हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने बदमाशों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो खुद को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा का दस्ता बताकर तीन से चार थाने इलाके में सक्रिय शराब तस्करों से उगाही कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही जिले की असली वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मौके पर जाकर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र, एएसआई की वर्दी, दिल्ली पुलिस केस फाइल कवर, साल 2013 की पुलिस डायरी और वारदात में इस्तेमाल एक वैगन आर कार बरामद कर ली। आरोपियों की पहचान गुलाबी बाग निवासी डिंपल पंचाल, शाहबाद दौलतपुर निवासी सोनू साहनी, सोनीपत निवासी विनोद, मोहित, बरवाला निवासी मुकेश और बुराड़ी निवासी दीपक त्यागी के रूप में हुई है। दरअसल 31 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम एक सूचना के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची और घेराबंदी कर दी।

यहां शराब तस्करों से उगाही करने के लिए वैगन आर कार से आए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह समयपुर बादली, बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्र में काफी समय से शराब तस्करों से उगाही कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उगाही के कुल चार मामले दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डिंपल पूरे गैंग का सरगना है। इससे जुड़े अन्य आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मुखबिरी करते-करते बन गए नकली पुलिसकर्मी

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से ज्यादातर आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी कर चुके हैं। इनका सरगना डिंपल सिर्फ 12वीं पास है और शुरूआत में फाइनेंस का काम करते-करते आबकारी विभाग के लिए मुखबिरी भी करने लगा। इस पर दुष्कर्म और अनाधिकार प्रवेश का मामला भी दर्ज है। वहीं आरोपी सोनू साहनी शराब तस्कर रमेश चीरा के संपर्क में रह चुका है और यहां से मुखबरी भी की। इसके खिलाफ शराब तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी भी पुलिस के लिए मुखबरी कर चुके हैं। वहीं दसवीं पास मुकेश पर शस्त्र अधिनियम, चोट पहुंचाने, अपहरण, लूट और हत्या का प्रयास के छह मामले दर्ज हैं।

 

Related Articles

Back to top button