ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बेलखाडू में बस अनियंत्रित होकर कार से भिड़ी, मामा-भांजी की मौत

जबलपुर ।  थाना बेलखाडू के सिमरिया तिराहे में बुधवार की सुबह हादसे में एक व्यक्ति समेत युवती की मौत हो गई। यात्री बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। कार में सवार मामा और उसकी भांजी की मौके पर मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। इधर यात्री बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हालांहि हादसे के बाद कई यात्री बस से उतरकर निकल गए।

बेलखाडू थाना प्रभारी यूके तिवारी ने बताया कि हादसे के दौरान कार में सवार बताया कि डॉक्टर अजय बाथरे 56 साल अपनी 15 साल की भांजी, राधिका रजक दोनों निवासी मंदिर बाड़ा कटंगी कार कार क्रमांक एमपी 20सीडी 8544 में लेकर जबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी जबलपुर से सागर जा रही तेज रफ्तार सिद्दीविनायक बस क्रमांक एमपी 20 सीटी 7711 ने सिमरिया तिराहे पर कार सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर ही दोनों मामा-भंगाजी की मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक फरार है, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटे आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बड़ा गड्डा था जिससे बचने के लिए बस के चालक ने गाड़ी मोड़ी। रफ्तार की वजह से गाड़ी का नियंत्रण नहीं बन सका और कार से टक्कर हो गई।

Related Articles

Back to top button