ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अलवर की यशोदा की थी गोविंद कुंड में मिली अर्धनग्न लाश

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए चार टीम लगाई थीं। कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को मिली अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त अलवर की यशोदा शर्मा के रूप में पुलिस ने कर ली है। जांच कर रही पुलिस टीम को महिला की हत्या के विषय में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का खुलासा जल्द हो सकता है। महिला के हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ी ठुंसा था, जो उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहा थे।
पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे तो पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरी वाजपेयी ने बताया की मृतका की शिनाख्त यशोदा शर्मा निवासी डेरा अलवर के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। महिला के एक ढाई वर्ष का एक बच्चा भी है। पुलिस टीम घटना के खुलासे के नजदीक है। मृत महिला का मायका गांव आन्यौर में परमानद शर्मा के यहां है। पुलिस हत्या के आरोपियों और हत्या के मकसद की जांच में जुटी है।

आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी हो रही जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम यशोदा की हत्या के खुलासे के करीब है। गांव आन्यौर से उठाए गए लोगों को भी थाने से अन्यत्र ले जाकर पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। यशोदा को लेकर आन्यौर में करीब 4 वर्ष पहले से तनाव रहा था। मायके के गांव के कुंड से ही शव मिलने बावजूद शिनाख्त में देरी ने जांच की दिशा मोड़ दी। कई पहलुओं के साथ ही पुलिस आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button